किसी ने बंद कर दी दुकान तो किसी ने घटाया साइज

Mar 15, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में गैस की कीमतों में वृद्धि और सिलेंडरों की कमी के कारण छोटे व्यापारियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं या कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। चाय, पकौड़ी और समोसा जैसी सामग्रियों का साइज भी घटाया जा रहा है, जिससे ग्राहकों पर असर पड़ रहा है।

किसी ने बंद कर दी दुकान तो किसी ने घटाया साइज

फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को देखते हुए अब दोआबा में छोटे कारोबारियों के सामने संकट खड़ा हो रहा है। गैस के दाम बढ़ने के साथ ही कई दिनों से चल रही सिलेंडरों की मारामारी के कारण किसी को दुकान बंद करनी पड़ी तो किसी ने रेट दर में इजाफा करके खुद के घाटा को पूरा कर रहे हैं। कुछ सामग्रियों के तो दुकानदारों ने साइज को भी कम कर दिया है। जिसका सीधा आर खरीदारों पर आ रहा है। छोटे व्यापारियों के व्यापार पर संकट मंडरा रहा है। शहर के वर्मा तिराहा सहित शादीपुर व रेलवे स्टेशन के पास चायनीज व्यंजनों के साथ ही चाय, पकौड़ी, समोसा आदि की दुकाने लगती हैं।

दुकानदार अशोक ने बताया कि बीते पांच दिनों से सिलेंडर के लिए प्रतिदिन एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन सिलेंडर न मिलने के कारण जो स्टाक है वह समाप्ति की ओर है। जिससे आने वाले समय में दुकान को बंद करना पड़ेगा। वहीं चाय बनाने वाले कल्लू गुप्ता ने बताया कि उन्हे सिलेंडर न मिलने के कारण दुकान को बंद करना पड़ा। जिससे रोजी रोटी के भी लाले पड़ रहे हैं। नतीजतन अब वह कोयला भट्ठी बनवा रहे हैं। जिससे परिवार का भरण पोषण किया जा सके। जबकि शहर के शादीपुर स्थित चौक बाजार में समोसा बेचने वाले दुकानदारों द्वारा दाम तो नहीं बढ़ाए गए लेकिन समोसा का साइज छोटा कर दिया गया है। जबकि रोडवेज बसस्टाप, पटेल नगर, आईटीआई रोड आदि स्थानों पर कई ने साइज को छोटा कर दिया है तो कई ने दामों में इजाफा कर दिया है।डीएसओ सुनील पुष्कर ने बताया कि पहले की अपेक्षा इस समय सिलेंडर की खपत बढ़ चुकी है। जिससे लोगो के पैनिक होने का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। वर्तमान में गैस की कोई समस्या नहीं है, लेकिन लोग स्टाक करने के चक्कर में अधिक परेशान हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।