क्वार्टर फाइनल में दारानगर ने मारी बाजी
Fatehpur News - बम्हरौली ग्रामसभा में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले मैच में दारानगर ने लौधना को हराया, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में भी दारानगर ने हसन स्पोर्टिंग क्लब को 67 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन और दीप को दिया गया।

थरियांव/धाता संवाददाता। बम्हरौली ग्रामसभा में आयोजित लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच दारानगर और लौधना के बीच खेला गया। दारानगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए14 ओवर में आठ विकेट खोकर लौधना को 122 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में लौधना की टीम दस ओवर में 76 रन बनाकर आल आउट हो गई। वहीं दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला गया। मैच दारानगर और हसन स्पोर्टिंग क्लब रक्सौली के बीच खेला गया। दारानगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 187 रन का विशाल लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रक्सौली की टीम 14 ओवर में 120 रन बना सकी और 67 रन से हार गई।
क्वार्टर फाइनल मैच में बल्लेबाज अमन को शतकीय पारी खेलने के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र सिंह और राजेश सिंह उर्फ काबुल सिंह ने दिया। वहीं रामपुर थरियांव प्रीमियर लीग टूर्नामेंट हथगांव और कोर्रा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। हथगांव टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए 14 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हथगांव टीम नौ ओवर में 82 रन बनाकर आल आउट हो गई। कोर्रा टीम के आलराउंडर खिलाड़ी दीप मैन आफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह लोधी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गोरे मौर्या, अमित कश्यप, सुनील लोधी, राजू तिवारी, संग्राम सिंह, नरसिंह यादव कमेटी के सदस्य अवधेश मौर्य, नवीन दीक्षित, अमित सिंह,अमित राज मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



