जिला अस्पताल में एक्सरे के नाम पर अवैध वसूली, केस दर्ज

Feb 16, 2026 01:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - फतेहपुर के जिला अस्पताल में एक्सरे कराने आए मरीजों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। रेडियोलॉजी विभाग में तैनात टेक्नीशियन अतुल कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक मरीज से एक्सरे करने के लिए 100 रुपये की मांग की। सीएमएस ने मामले की शिकायत पर केस दर्ज कराया है और पुलिस जांच कर रही है।

जिला अस्पताल में एक्सरे के नाम पर अवैध वसूली, केस दर्ज

फतेहपुर। जिला अस्पताल में एक्सरे कराने आ रहे मरीजों से अवैध वसूली किए जाने के मामले में सीएमएस ने लैब टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। रेडियोलॉजी विभाग में तैनात आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन पर मरीजों से अवैध धन वसूली का आरोप लगा है। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में सेवा प्रदाता कंपनी इण्डो इन्फो प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के माध्यम से तैनात अतुल कुमार एक्सरे कराने आए मरीजों और तीमारदारों से वसूली करते हैं। 12 फरवरी को सदर तहसील में तैनात लेखपाल शैलेश तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे थे।

उनकी उपस्थिति में एक मरीज से एक्सरे करने से पहले 100 रुपये की मांग की गई। मरीज ने सौ रुपये अतुल कुमार को दिये। लेखपाल ने इसकी शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद सीएमएस ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;