Fatehpur News: जलजीवन मिशन के पूर्ण कार्यो की जांच करेगी कमेटी

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सीवर लाइन के भूमि पूजन में प्रोटोकाल की अनदेखी का मुद्दा उठाया गया। सदस्यों ने जलजीवन मिशन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। विधायक ने गाँवों में जलभराव और अधूरे स्वास्थ्य केन्द्र का मुद्दा भी उठाया।

Fatehpur News: जलजीवन मिशन के पूर्ण कार्यो की जांच करेगी कमेटी

Fatehpur News: फतेहपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक में प्रोटोकाल की अनदेखी कर सीवर लाइन के भूमि पूजन कराए जाने का मुद्दा सुर्खियों में है। सांसद ने कार्यदायी संस्था पर नाराजगी जताते हुए प्रोटाकाल की अनदेखी किए जाने पर नाराजगी जताई। वहीं सीवर लाइन के कम व्यास को लेकर परियोजनों के फेलियर होने की आशंका जताई।

सीवर लाइन का व्यास कम होने पर जताई नाराजगी

सदन में जलजीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सदस्यों ने कमेटी गठित कर जांच कराए जाने का प्रस्ताव रखा। बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है। पूरे हो चुके कामों के गुणवत्ता जांच जरूरी है। कार्यदायी संस्था द्वारा की गई खुदाई से गांवों की दशा बेहद खराब है। वहीं कहीं पानी नहीं पहुंच रहा है, कहीं पानी टंकी खराब है लेकिन कागजों में विभाग काम पूरा बता गुमराह करने का काम कर रहा है। पूरे हो चुके कामों की कमेटी से जांच जरूरी है। विधायक ने एनएचएआई द्वारा अधूरे सर्विस रोड और जलभराव पर नाराजगी जताई। जिस पर डीएम ने भरोसा दिया कि इसकी अलग बैठक कर सर्विस रोड निर्माण में आ रहे अवरोधों को दूर कर उन्हें पूरा कराया जाएगा। विधायक में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और दुकानदारों द्वारा खाद के साथ दबाव बना जिंक, सल्फर आदि बिक्री किए जाने पर रोक लगाने की बात कही, जिससे किसान आर्थिक बोझ से बच सकें। उन्होंने प्राइमरी स्कूलों में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई नहीं करने पर प्राथमिकता के आधार पर नियमित रूप से स्कूलों की साफ सफाई कराए जाने की बात कही। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों के सुझावों का पालन कराने का भरोसा दिया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक सदर चन्द्र प्रकाश लोधी, विधायक हुसैनगंज ऊषा मौर्या, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, सीडीओसपवन कुमार मीना, समेत अधिकारी मौजूद रहे।

इनसेट..

पालिका के पंपिंग सेट से जलनिकासी पर उठाए सवाल

सीवर लाइन का व्यास कम होने पर जताई नाराजगी

सदन के सदस्य नरसिंह पटेल ने शहर में चल रहे सीवर लाइन के व्यास का मुद्दा उठाते हुए भविष्य में परियोजना के फेलियर होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि कई मोहल्लों में पांच सौ से परिवार है। औसतन एक परिवार में पांच लोग हैं, ऐसे में इतनी ब़ड़ी आबादी का सीवरेज कम व्यास वाले पाइपों से कैसे निकलेंगे। इस पर विभाग ने परियोजना के तीस वर्ष की अवधि का हवाला दिया जिससे सदन संतुष्ट नहीं हुआ।

इनसेट...

तीन साल से अधूरा उप स्वास्थ्य केन्द्र कब पूरा होगा

तीन साल से अधूरा उप स्वास्थ्य केन्द्र कब पूरा होगा

भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने जमरावां में पिछले तीन साल से अधूरा पड़े उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र का भवन कब पूरा होगा। सीएमओ ने बताया कि ठेकेदार से अधूरा काम छो़ड कर भागने की वजह के काम अधूरा है, जिसे प्रक्रिया पूरी कर नए ठेकेदार से भवन को पूरा कराया जाएगा। सदन में गांवों में जलभराव समेत बदहाली का मुद्दा भी जोरशोर से उठा।

सामान्य प्रश्न

सीवर लाइन के भूमि पूजन में प्रोटोकाल की अनदेखी पर सदन ने क्या प्रतिक्रिया दी?
सांसद ने कार्यदायी संस्था पर नाराजगी जताते हुए प्रोटाकाल की अनदेखी किए जाने पर नाराजगी जताई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: जलजीवन मिशन के पूर्ण कार्यो की जांच करेगी कमेटी