Fatehpur News: शासनादेश ताक पर, संविदा कर्मियों की तैनाती का खेल

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर में संविदा कर्मियों की तैनाती को लेकर सीएमओ पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि शासन के निर्देशों की अनदेखी कर कर्मचारियों को अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी दी जा रही है। 10 जून 2026 को जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है, जिससे विवाद शरू हो गया है।

Fatehpur News: शासनादेश ताक पर, संविदा कर्मियों की तैनाती का खेल

Fatehpur News: फतेहपुर। संविदा कर्मचारियों की तैनाती और संबद्धता को लेकर अब सीएमओ पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि शासन के शासन के दिशा निर्देशों को ताक पर रखकर संविदा कर्मियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाए जाने के आदेश जारी किए गए। कर्मचारियों का कहना है कि अगर मूल तैनाती स्थल से हटाकर लगातार दूसरे स्थानों पर कार्य कराया जा रहा है तो यह शासन के निर्देशों की मंशा के विपरीत है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक की ओर से 10 जून 2026 को जारी पत्र में जनपद स्तर पर कार्यरत संविदा कर्मियों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण नहीं किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। पत्र में राज्य स्तर से जारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर स्थानांतरण किए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराने की बात भी कही गई है। इसके बावजूद जिले में मूल तैनाती स्थल से हटाकर दूसरे स्थानों पर कार्य कराया जा रहा है。

तीन जुलाई के आदेश से शुरु हुआ विवाद

जनपद में तीन जुलाई 2026 को सीएमओ कार्यालय की ओर से टीबीएचवी कर्मचारियों की अलग-अलग दिनों में जिला क्षय रोग केंद्र और अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी निर्धारित किए जाने का आदेश जारी किया गया। आदेश में कार्य की जरूरत का आधार हो सकता है लेकिन अगर किसी कर्मचारी को उसके मूल तैनाती स्थल से हटाकर लगातार दूसरे स्थान पर कार्य कराया जा रहा है तो इसकी प्रशासनिक और वैधानिक स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

कोट-

संविदा कर्मियों की तैनाती को लेकर शासन और एनएचएम के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। विभागीय जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य आवंटित किया जाता है। कार्य-वितरण और स्थानांतरण अलग-अलग विषय हैं।

डा. यूबी सिंह, सीएमओ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦संविदा कर्मियों की तैनाती को लेकर क्या आरोप हैं?−
सीएमओ पर आरोप है कि शासन के दिशा निर्देशों की अनदेखी कर संविदा कर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: शासनादेश ताक पर, संविदा कर्मियों की तैनाती का खेल