महामंत्री दावेदार का पर्चा वापसी के बाद गरमाई सियासत

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

बिंदकी अधिवक्ता संघ चुनाव में एल्डर्स कमेटी के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। महामंत्री पद के दावेदार की आपत्ति खारिज होने के बाद पर्चा वापसी से सियासत गरमाई। चर्चाओं में महिला अधिवक्ताओं के मताधिकार और चुनाव के नियमों पर बहस हो रही है। चुनाव 26 मई को होने हैं।

महामंत्री दावेदार का पर्चा वापसी के बाद गरमाई सियासत

बिंदकी। अधिवक्ता संघ चुनाव के नियमों और शर्तों की बिनाह पर दर्ज हुई आपत्ति के बाद एल्डर्स कमेटी द्वारा उठाए गए कदम से पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे है। महामंत्री पद के दावेदार की आपत्ति खारिज करने के बाद पर्चा वापसी से सियासत गरमाने लगी है। अधिवक्ताओं में तरह तरह की चर्चाएं होना शुरू हो गई है। इससे अन्य उम्मीदवार रणनीति बना रहे है। बिंदकी बार एसोसिएशन का चुनाव आगामी 26 मई को होना तय है। मैदान में उम्मीदवार उतर आए है लेकिन एक आपत्ति से एल्डर्स कमेटी और चुनाव की पारदर्शिता पर उंगली खड़ी होने लगी है। बता दे महामंत्री पद के दावेदार सीतेश उर्फ गोल्डी तिवारी की ओर से नियमों के अनुसार प्रतिभा देवी की दावेदारी और प्रैक्टिस पर आपत्ति दर्ज कराई थी।एल्डर्स

कमेटी ने प्रतिभा के हलफनामा अनुसार उनकी दावेदारी को मान्य करार कर आपत्ति को खारिज कर दिया गया था। एल्डर्स कमेटी के फैसले पर दावेदार ने पर्चा वापसी कर लिया था। जिसके बाद से अधिवक्ताओं में तरह तरह की चर्चा छाई है। जिसमें महिला अधिवक्ता द्वारा बार एसोसिएशन चुनाव में अब तक कितने दफा मताधिकार का प्रयोग किया गया और चुनाव के बायलॉज, नियम और शामिल शर्त तक की चर्चाएं होती रही। एल्डर्स कमेटी के फैसले और अधिवक्ता के पर्चा वापसी के बाद से माहौल बदल गया है। एल्डर्स कमेटी का कहना है कि नियमों के अनुसार ही फैसला लिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।