सड़क पर उतरे बिजली समस्या से आजिज उपभोक्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - सुल्तानपुर घोष में हाल ही में आई तेज आंधी से बिजली के 60 से अधिक पोल टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तीन दिन तक बिजली न आने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। थाना पुलिस ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।

सड़क पर उतरे बिजली समस्या से आजिज उपभोक्ता

सुल्तानपुर घोष। गत दिनों आने वाली तेज आंधी के दौरान पोल आदि टूटने से बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति के बहाल न होने पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने देर शाम सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। जिन्हे थाना पुलिस ने समझाकर शांत कराए जाने के बाद जाम को खुलवाया। 13 मई की शाम आने वाली तेज आंधी के कारण सुल्तानपुर घोष उपकेंद्र के मंडवा फीडर में 60 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। नतीजतन बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तीन दिन तक बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से उपभोक्ताओं को पीने आदि की पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जिससे उनका धैर्य जवाब दे गया प्रेमनगर कस्बे के उपभोक्ताओं ने तीसरे दिन बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण करीब एक सैकड़ा उपभोक्ताओं ने हुसेनगंज-कड़ा मार्ग पर जाम लगाने के साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उपभोक्ताओं द्वारा लगाए जाने वाले जाम की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो को समझाने का प्रयास किया खासी मशक्कत के बाद लोग शांत हो सके। उपभोक्ताओं का कहना था कि तीन दिन से बाधित आपूर्ति को जल्द सुचारू कराया जाए जिससे होने वाली परेशानियां समाप्त हो सकें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।