मनरेगा बचाने को सड़क से संसद तक लड़ेगी कांग्रेस

Feb 14, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - फतेहपुर में कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त करने की भाजपा सरकार की कोशिशों के खिलाफ 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस गरीबों और मजदूरों के हक की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।

मनरेगा बचाने को सड़क से संसद तक लड़ेगी कांग्रेस

फतेहपुर। गरीबों, मजदूरों को रोजगार की गारंटी देते हुए करीब 20 साल पूर्व यूपीए सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लागू किया,लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों का हक छीनने का कुचक्र रचना शुरू कर दिया है। 17 फरवरी को कांग्रेसी विधानसभा को घेराव करने के लिए कूच करेंगे। यह बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2005 में मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतो को गांव स्तर की परियोजनाओं पर निर्णय लेने का अधिकार देकर पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया गया था। इस योजना से बाहरी जनपदों में रहने वाले मजदूरों को कोविड के दौरान संजीवनी मिली थी, लेकिन भाजपा सरकार इस योजना को समाप्त करने का काम कर रही है।

लेकिन कांग्रेस किसी भी दशा में समाप्त नहीं करने देगी, गरीबों व मजदूरों की इस योजना को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी बीते एक माह से लगातार संघर्ष कर रही है। कहा कि जिले के ऐझी गांव सहित ललौली व मुस्लिम बाहुल्य गांव में भाजपाईयों द्वारा फार्म भरवाकर जबरन नाम कटवाया जा रहा है, जबकि वह लोग अब भी जिंदा हैं व गांव में ही रह रहे हैं। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के हित की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने के लिए बचनबद्ध है, किसी भी दशा में गरीबों का हक नहीं मारने दिया जाएगा। बताया कि आगामी 17 फरवरी को विधानसभा को घेराव किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में जिले के कांग्रेसी कूच करेंगे। इस मौके पर देवीप्रकाश दुबे, कलीमउल्ला सिद्दीकी, पं.रामनरेश महराज, आरिफ खान, आदित्य श्रीवास्तव, आनंद सिंह गौतम, गुफरान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;