बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Fatehpur News - फतेहपुर में कांग्रेसियों ने डीजल, पेट्रोल, सीएनजी और कामर्शियल सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह आम जनता को धोखा दे रही है। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि अन्य देशों में तेल की कीमतें गिर रही हैं, जबकि भारत में यह बढ़ रही हैं।

फतेहपुर। हाल ही में डीजल, पेट्रोल, सीएनजी सहित कामर्शियल सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार आमजनमानस को पेट्रोल, डीजल व गैस की किल्लत बताते हुए बचत की बात कर रही है वहीं अन्य देशों को रिफाइन कर तेल बेचा जा रहा है। भाजपा शासन आम जनमानस के साथ महज छलावा कर रही है जबकि राहुल गांधी द्वारा लगातार आगाह करने का काम किया है लेकिन उनकी आवाज को दबाकर लोगो को भ्रमित किया जा रहा है।
शेख एजाज अहमद ने कहा कि देश भयावह स्थिति में पहुंच चुका है कई देशों में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में गिरावट आई है जबकि देश में कीमतो में आश्चर्य जनक वृद्धि हो रही है। इस मौके पर संतोष कुमारी शुक्ला, शोभा दुबे, देवी प्रकाश दुबे, ब्रजेश मिश्रा, कलीम उल्ला सिद्दीकी, पप्पी राजपूत, शकीला बानो, आशीष गौड़, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, जेपी पासवान, पं.राम नरेश, मनोज घायल, नरिंदर सिंह रिक्की आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


