होली जलाने को लेकर भिड़े ग्रामीण

Mar 03, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - किशनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मजरे बरार गांव में होली जलाने को लेकर ग्रामीणों में विवाद हो गया। दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुरोहितों से चर्चा के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और देर रात होली जलवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को समझाकर मामला शांत कर दिया गया।

होली जलाने को लेकर भिड़े ग्रामीण

विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मजरे बरार गांव में मंगलवार शाम होली जलाने में ग्रामीणों के अलग-अलग मत को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुरोहित से जानकारी के बाद मंगलवार रात होली जलवाई। थाना क्षेत्र के दरियापुर मजरे बरार गांव में कई ग्रामीण मंगलवार को ही पंचांग तिथि के अनुसार होली जलाना शुभ मानकर जलाना चाहते थे जिसको लेकर आपस में विवाद छिड़ गया स्थिति यह बनी की किशनपुर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। तब कई पुरोहितों और जानकार पंडितों से बात करके सभी को संतुष्ट किया गया।

फिर मंगलवार आधी रात के बाद होली जलवाई गई हालांकि इस दौरान पुलिस ने सूझबूझ से मामला निपटा दिया। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि होली जलाने में ग्रामीणों में अलग-अलग मत थे, जिन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।