नया सत्र शुरू पर बाजार से कक्षा नौ की किताबें नदारद

Apr 08, 2026 04:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव से शिक्षा को व्यावहारिक बनाने की उम्मीद है, लेकिन कक्षा नौ की किताबों की कमी ने अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है। एनसीईआरटी द्वारा पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण नौवीं की नई किताबें दुकानों तक नहीं पहुंच पाई हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

नया सत्र शुरू पर बाजार से कक्षा नौ की किताबें नदारद

फतेहपुर। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत बदले हुए पाठ्यक्रम ने जहां शिक्षा को व्यावहारिक बनाने की उम्मीद जगाई है, वहीं धरातल पर किताबों की किल्लत ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र का आगाज तो हो गया, लेकिन बाजार से कक्षा नौ की किताबें नदारद हैं। एनसीईआरटी द्वारा पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों के कारण अभी तक नौवीं की नई पुस्तकें दुकानों तक नहीं पहुंच सकी हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई अधर में लटकी हुई है। जानकारों ने बताया कि एनसीईआरटी ने कक्षा एक से आठ तक की नई किताबें तैयार कर मार्केट में भेज दी हैं।

इन किताबों को सरलीकरण करते हुए तैयार किया गया है, जिससे पढ़ाई को ज्यादा व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित बनाया जा सके। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ की नई किताबों के सिलेबस में बदलाव किया गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक की किताबें बाजार में उपलब्ध हो चुकी हैं लेकिन नौवीं की किताबों का अभी इंतजार है। ऐसे में अभिभावक, शिक्षक व बुक सेलर सभी परेशान हैं। अभिभावक जयशंकर गुप्ता, नीरज मिश्रा आदि ने बताया कि अपने पाल्य का कक्षा नौ में एडमिशन कराया है। सत्र शुरू हुए तीन दिन बीत गए हैं लेकिन पुस्तकें नहीं मिल रही हैं। जिससे बच्चों को पढ़ाई नहीं शुरु हो पा रही है।कक्षा आठ के छात्र पढ़ेंगे 1947 का भारत विभाजनविषय विशेषज्ञों के अनुसार, कक्षा आठ की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में 1947 के भारत विभाजन, आजादी के कारणों, 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड व 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे जैसी ऐतिहासिक घटनाओं को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है।इतिहास, गणित के पाठ्यक्रम में बदलावएक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा आठ और नौ के लिए नई पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध करा रहा है। अभी केवल आठवीं की किताबें बाजार में उपलब्ध हैं। नौवीं की किताब का अभी इंतजार जारी है। जानकारों ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पुस्तकों में इतिहास, गणित और सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।