ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुररक्तदान कर बच्चे की बचाई जान

रक्तदान कर बच्चे की बचाई जान

सर्व फॉर ह्युमैनिटी गु्रप के सदस्यों ने एक बार फिर से इंसानियत का जीता जागता नमूना पेश किया है। टीम के मेंबरों ने जानकारी मिलने के बाद एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती बच्चे को ब्लड डोनेट कर उसकी जान...

रक्तदान कर बच्चे की बचाई जान
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरFri, 27 Dec 2019 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्व फॉर ह्युमैनिटी गु्रप के सदस्यों ने एक बार फिर से इंसानियत का जीता जागता नमूना पेश किया है। टीम के मेंबरों ने जानकारी मिलने के बाद एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती बच्चे को ब्लड डोनेट कर उसकी जान बचाई, जिसके बाद परिजनों ने टीम मेंबरों का आभार जताया।

करमोंन निवासी छह वर्षीय अभिषेक का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। जहां के डाक्टर ने उसकी प्लेटलेट्स काफी कम होने की बात बतााई। यह सुनते ही बच्चे के पिता अपने होश खो बैठे तथा गश खाकर गिर गए। उधर प्लेटलेट्स कम होने से बच्चे के शरीर में सूजन आनी शुरू हो गई थी। जिसके बाद परिवार के लोग प्लेटलेट्स के लिए इधर उधर भटकते रहे। इस बात की जानकारी जैसे ही गु्रप के सदस्य फैजान निवासी सैय्यदवाड़ा लाला बाजार को लगी तत्काल टीम के साथ पहुंचकर ब्लड देने का निर्णय लिया। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे को बी पॉजिटिव ब्लड देकर बच्चे की जान बचाई। टीम में गुरमीत सिंह ,दानिश, बिलाल, आरिफ, नदीम आदि शामिल रहे। उधर ब्लड डोनेट होने के बाद बच्चे के चाचा अखिलेश ने टीम का आभार जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें