Chemical Pollution Kills Thousands of Fish in Fatehpur s Jwala Devi Temple Park बिंदकी के ज्वाला पार्क की हजारों मछलियां मरी, Fatehpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsChemical Pollution Kills Thousands of Fish in Fatehpur s Jwala Devi Temple Park

बिंदकी के ज्वाला पार्क की हजारों मछलियां मरी

Fatehpur News - फतेहपुर के मां ज्वाला देवी मंदिर बिन्दकी पार्क के तालाब में केमिकलयुक्त पानी के कारण हजारों मछलियों की मौत हो गई। पार्क की टूटे बाउंड्री वॉल से खेतों का पानी तालाब में आ गया। प्रकृति प्रेमियों ने मरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुरWed, 10 Sep 2025 09:47 AM
share Share
Follow Us on
बिंदकी के ज्वाला पार्क की हजारों मछलियां मरी

फतेहपुर, संवाददाता। मां ज्वाला देवी मंदिर बिन्दकी पार्क के तालाब में पल और बढ़ रही मछलियों को अनदेखी की नजर लग गई। पार्क तैयार होने के कुछ महीने बाद ही बारिश के कहर से नलकूप साइड की टूटी बाउंड्री वॉल के कारण खेत का केमिकलयुक्त पानी हजारों मछलियों की मौत का कारण बन गया। सुबह दाना खिलाने पहुंचे प्रकृति प्रेमी नजारा देख कर अवाक रह गए। जो मछलियां, दाना के लिए पानी से अठखेलियां करती नजर आती थीं। उनकी खामोशी से वह दुखी नजर आए। व्यवसाई नगरी बिन्दकी का अभी तक का इकलौता दर्शनीय पार्क है। सेल्फी प्वाइंट के साथ रंग बिरंगी मछलियों दीदार को रोज बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

यही कारण रहा कि जो भी यहां पहुंचा। पार्क में उतराती मरी मछलियों को देख देख लोग सिस्टम को कोसते नजर आ रहे थे। इस मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी मोना ओमर और पप्पू राठौर मौके पर पहुंचे और नाव के जरिए मरी मछलियां बाहर निकलवाई। केमिकलयुक्त पानी बना दुश्मन कस्बे के इकलौते दर्शनीय पार्क की सजीव शोभा बढ़ाने वाली जल परियों की जिंदगी को केमिकलयुक्त पानी ने खत्म कर दिया। दरअसल, दीवार टूटने के कारण आसपास के खेतों का पानी सीधे पार्क में घुस रहा है, जिसके कारण हजारों की संख्या में मछलियां मर कर पार्क में उतराती हुई नजर आई। हाल ही में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पार्क का दौरा किया था। तब इस टूटी वॉल के निर्माण की बात रखी गई थी। जिस पर ईओ ने निकाय के नए प्रस्ताव पर कार्य कराने का भरोसा दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।