Fatehpur News: चार की रात को घरों में जन्मेंगे लड्डू गोपाल, तैयारियां तेज

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है, लेकिन बारिश ने परेशानियां खड़ी कर दी हैं। पुलिस लाइन, थानों और मंदिरों में पर्व की तैयारियां चल रही हैं। लोग अपने घरों में भी सजावट कर रहे हैं, हालांकि बारिश के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। महंगाई का भी असर दिख रहा है।

Fatehpur News: चार की रात को घरों में जन्मेंगे लड्डू गोपाल, तैयारियां तेज

Fatehpur News: फतेहपुर। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम में बारिश खलल डाल रही है। शुक्रवार यानि चार सितम्बर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइन, पीएसी परिसर समेत थानों और मंदिरों में आस्था के साथ त्योहार मनाने की तैयारियां चल रही हैं। अष्टमी की रात 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही ‘हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ जयकारे से वातावरण कृष्णमय होगा। पुलिस लाइन, पीएसी व मंदिरों को विद्युत झालरों व फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। यहां पर झांकियां भी सजाई जाती है और भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी आयोजित होती हैं। वहीं गृहस्थ लोग घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे। घरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। लोगों ने घरों में झांकी सजाने के लिए लड्डू गोपाल की पोशाक, उनके शृंगार से जुड़े सामान, माला-फूल और फल-मिठाई खरीद रहे हैं। शहर के चौक, हरिहरगंज, पतथरकटा चौराहा, देवीगंज, राधानगर समेत कई स्थानों पर साज-सज्जा की सामग्री वाली दुकानों लगी हुई हैं। दुकानदारों की मानें तो कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

मोरपंखी पोशाक पसंद कर रहे लोग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक नजर आ रहीं है। शादीपुर चौराहा में लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और सजावटी सामान की बिक्री हो रही है। सुबह बारिश के कारण लोग घरों से नहीं निकले लेकिन शाम पहर बारिश थमने के बाद महिलाएं और बच्चे कान्हा के श्रृंगार का सामान खरीदते नजर आए। दुकानदार मुकेश सिंह बताते हैं कि इस बार लोगों की पसंद बदली है। पहले लोग सिर्फ लाल-पीले रंग की पोशाक लेते थे, अब रॉयल ब्लू, मोरपंखी हरा और रानी पिंक कलर की फैंसी ड्रेस की मांग ज्यादा है।

सामग्री में महंगाई की मार

दुकानदारों की मानें तो इस बार महंगाई का असर साफ दिख रहा है। पिछले साल 50 से 60 रुपये में बिकने वाली साधारण पोशाक इस बार 100 से 120 रुपये में बिक रही है। फैंसी जरी और सितारा वर्क वाली पोशाक 100 से 450 रुपये तक पहुंच गई है। पीतल और लकड़ी के झूले 200 रुपये से शुरू होकर 2500 रुपये तक हैं। छोटा मुकुट 30 रुपये तो बड़ा मोरपंख वाला मुकुट 100 से 500 रुपये में बिक रहा है। बांसुरी 30 से 150 रुपये तक है। बताया कि महंगाई और बारिश के बावजूद कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर बाजार में उत्साह है। उम्मीद है कि पर्व के एक दिन पहले गुरुवार को बाजार में रौनक हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी?−
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चार सितम्बर को मनाई जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: चार की रात को घरों में जन्मेंगे लड्डू गोपाल, तैयारियां तेज