जयंती पर याद किए गए पृथ्वीराज सिंह चौहान
फतेहपुर में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान की 859वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

फतेहपुर। बसावनपुर मजरे रमवा पंथुवा में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान की 859वीं जयंती मनाई गई। जिसके दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वीरेंद्र सिंह चौहान ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उनके शौर्य व पराक्रम पर कहा कि वह एक अद्वितीय योद्धा थे उन्होंने कभी हार नहीं मानी और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते रहे। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज में एकता, जागरूकता और आत्मसम्मान की भावना को भी मजबूत करने में योगदान दिया जाए। उन्होंने मौजूद लोगो से शिक्षा, आपसी एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेने की अपील की। इस मौके पर मुनेश्वर सिंह चौहान, धमेंद्र सिंह चौहान, राजकरन सिंह चौहान, मन्नीलाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, कमल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


