अंक बढ़ाने को लेकर 171 बच्चों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं के छात्रों के लिए सेशन-टू की परीक्षाएं 15 मई से शुरू हो गईं। शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 639 में से 171 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई और छात्रों ने पेपर को आसान बताया।

अंक बढ़ाने को लेकर 171 बच्चों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएई) की ओर से 15 मई शुक्रवार से 10वीं के छात्रों के सेशन-टू (द्वितीय बोर्ड) की परीक्षाएं शुरू हो गईं। यह उन छात्रों के लिए वैकल्पिक है जो अपने अंक में सुधार करना चाहते हैं। शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। शहर में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है। जहां पर पहली बार 10वी की द्वितीय बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन शनिवार की परीक्षा में पंजीकृत 639 परीक्षार्थियों में से 171 छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर पीके त्रिपाठी ने बताया कि दोनों केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने कहा कि ओवरआल पेपर आसान था। इसमें कुछ प्रश्न समय लेने वाले थे। परीक्षा देकर निकले अधिकांश अभ्यथिर्यों ने अपना स्कोर बेहतर करने के लिए सेशन-टू के अंग्रेजी के पेपर में हिस्सा लिया। पहले दिन गणित विषय की परीक्षा कराई गई।

कहां कितने परीक्षार्थी

महर्षि विद्या मंदिर में अंग्रेजी विषय के लिए कुल 89 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 80 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि नौ की अनुपस्थिति दर्ज की गई। इसी तरह से चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 101 परीक्षार्थियों में 10 गैर हाजिर रहे। जबकि 91 ने परीक्षा दी।

कल होगी साइंस की परीक्षा

16 को अंग्रेजी, 18 को विज्ञान और 19 मई को हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं व वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे विषयों की परीक्षा होगी। अंतिम दिन 21 मई को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीबीएसई की 10वीं के सेशन-टू की परीक्षाएं कब शुरू हुईं?
15 मई को सीबीएसई की 10वीं के सेशन-टू की परीक्षाएं शुरू हुईं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।