ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरताला तोड़कर लाखों की नगदी जेवरात चोरी

ताला तोड़कर लाखों की नगदी जेवरात चोरी

मलवां। संवाददाता एक परिवार मंगलवार की रात छत पर सोता रहा वहीं चोरों ने

ताला तोड़कर लाखों की नगदी जेवरात चोरी
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरThu, 24 Jun 2021 04:22 AM
ऐप पर पढ़ें

मलवां। संवाददाता

एक परिवार मंगलवार की रात छत पर सोता रहा वहीं चोरों ने पीछे के दरवाजे का तोड़कर अंदर घुस गए। तिजोरी में रखी लाखों की जेवरात व नगदी लेकर भाग निकले। सुबह हुई जानकारी पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है।

मलवां थाना क्षेत्र के बुधईयापुर मजरे रेना गांव निवासी अखिलेश सिंह गांव में रहते हैं। बताया कि मंगलवार देर शाम खाना खाकर परिवार के साथ छत पर सोने चले गए थे। वहीं कुछ लोग एक कमरे में सोए थे। बुधवार भोरपहर उनकी नींद खुली तो नीचे पहुंचे। जहां उन्होंने घर के पीछे लगा दरवाजा खुला पड़ा देखा। बाहर देखा तो ताला टूटा पड़ा था। चोरी की आशंका होने पर घर के भीतर पहुंचे और कमरे में पहुंचकर देखा तो तिजोरी का भी ताला टूटा था और तिजोरी में रखी करीब पांच लाख रुपए कीमत के सोने व चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो चुकी थी। इसके अलावा कमरे का कुछ सामान भी फैला पड़ा था। चोरी की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व घटना की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें