ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरपुलिसकर्मी की बेटी के साथ की छेड़खानी पर मुकदमा दर्ज

पुलिसकर्मी की बेटी के साथ की छेड़खानी पर मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। संवाददाता पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी की बेटी के साथ फालोवर ने छेड़खानी...

पुलिसकर्मी की बेटी के साथ की छेड़खानी पर मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 26 Sep 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। संवाददाता

पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी की बेटी के साथ फालोवर ने छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गैरजनपद में तैनात पुलिसकर्मी का परिवार पुलिस लाइन में रहता है। पुलिसकर्मी की 19 वर्षीय बेटी मेडिकल स्टोर 16 सितंबर की शाम दवा लेने गई थी। आवास लौटते समय मनोरंजन कक्ष के पास फालोवर भानू ने युवती का हाथ पकड़ लिया और बर्गर खिलाने की बात कही। युवती ने शोर मचाकर विरोध किया। तभी आरोपी ने उसे छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। वह भागकर घर पहुंची। परिजनों को आपबीती बताई। युवती के पिता ने फालोवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई है। सीओ संजय सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। फालोवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें