Fatehpur News: कार की टक्कर से आटो सवार चार घायल

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: कल्याणपुर के चौडगरा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक कार ने ऑटो पर टक्कर मार दी। इस हादसे में सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज गोपालगंज की तीन छात्राएं और एक अन्य घायल हुए। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Fatehpur News: कार की टक्कर से आटो सवार चार घायल

Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने पीछे से आटो में टक्कर मार दी। हादसे में सर्वोदय बालिका इंटर कालेज गोपालगंज की छात्राएं अर्पिता, आरोही और प्रीति निवासी जलाला और नामामऊ निवासी सचिन विश्वकर्मा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सचिन की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से सीएचसी बिंदकी रेफर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।