
ताला तोड़ लैब टेक्नीशियन के घर से लाखों की चोरी
Fatehpur News - घोषी गांव में एक लैब टेक्नीशियन के सूने मकान में चोरों ने लाखों के नगदी जेवर चुरा लिए। शनिवार सुबह परिजनों को सूचना मिली। घर का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने अलमारी और बक्से से जेवर चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
धाता। थाना क्षेत्र के घोषी गांव में शुक्रवार रात लैब टेक्नीशियन के सूने मकान का ताला तोड़ कर शातिरों ने घर में रखे लाखों के नगदी जेवर पार कर दिये। शनिवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घोषी गांव निवासी अंकित सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी साधना सिंह कुंडा प्रतापगढ़ में सीएचसी में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। पत्नी वहीं रहती है। वह मां के साथ गांव में रहते हैं। मां की तबियत खराब होने पर दवा कराने के लिये गए थे। वहीं पत्नी के पास रुके थे।
बताया जा रहा है कि तीस दिसंबर को घर में ताला बंद कर चले गए थे। तब से घर में कोई नहीं था। शनिवार को मोहल्ले के लड़के खेल रहे थे। घर का दरवाजा खुला देखा तो अपने घरों में सूचना दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने अंकित सिंह को सूचना दी। सूचना पर अंकित घर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से का ताला तोड़ नगदी जेवर साफ था। अंकित ने बताया कि कई लाख का जेवर था। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टीमें गठित हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




