खाने के विवाद में भाई को मारी गोली
फतेहपुर। हिन्दुस्तान संवाद सदर क्षेत्र में रविवार की रात एक घर मे दो भाइयों...
फतेहपुर। हिन्दुस्तान संवाद
सदर क्षेत्र में रविवार की रात एक घर मे दो भाइयों के बीच में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बीच एक भाई ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दूसरे भाई को गोली मार दी। गोली उसके पैर में जा घुसी। गोली की आवाज सुनते ही घर वालों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के आईटीआई रोड के रहने वाले दो भाई आलोक दुबे व मयंक दुबे के बीच देर रात को खाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों लोग एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे। तभी आलोक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दी। गोली मयंक के पैर में जा घुसी। गोली की आवाज सुनते ही परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मयंक की तहरीर पर दूसरे भाई आलोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
