ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरसंगठन के अगुवा को भाजपाइयों ने हाथों-हाथ लिया

संगठन के अगुवा को भाजपाइयों ने हाथों-हाथ लिया

संगठन की कमान युवा जिलाध्यक्ष के कंधों पर आने से उत्साहित भाजपाइयों ने मंगलवार को अपने अगुवा का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले की सीमा से शहर तक 26 स्थानों पर जिलाध्यक्ष को फूलमालाओं के लाद मोदी और...

संगठन के अगुवा को भाजपाइयों ने हाथों-हाथ लिया
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरTue, 28 Jan 2020 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

संगठन की कमान युवा जिलाध्यक्ष के कंधों पर आने से उत्साहित भाजपाइयों ने मंगलवार को अपने अगुवा का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले की सीमा से शहर तक 26 स्थानों पर जिलाध्यक्ष को फूलमालाओं के लाद मोदी और योगी के पक्ष में गगनभेदी नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिया कि वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा ख्याल रखते हुए पार्टी की मंशा को पूरा करूंगा।

जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर आशीष मिश्रा का काफिला राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक करण सिंह पटेल, कृष्णा पासवान और विकास गुप्ता की मौजूदगी में दोपहर जैसे ही जिले की सीमा पर पहुंचा, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला फूल से लाद दिया। औंग से शहर तक जगह-जगह हजारों कार्यकर्ता उनके आगमन का बाट जोहते रहे। काफिला के पहुंचते ही उमड़ी भीड़ ने भ‌व्य स्वागत किया। वहीं युवा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा की अगुवई में युवाओं ने शहर में बाइक जुलूस निकाल कर स्वागत किया। वहीं शहर भ्रमण के उपरांत जुलूस कलक्टगंज पहुंचने पर सभा में तब्दील हो गया। जहां जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ता उनके लिए सर्वोपरि हैं, जिसके लिए वह पूरी जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे। कार्यकर्ताओं के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले रहेंगे। उनके मान सम्मान के लिए अंतिम तक लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी हैं, वह अपनी पूरी टीम के साथ उसका निर्वहन नहीं करेंगे। कहा कि कार्यकारिणी का गठन कोर कमेटी के दिशा निर्देशन में किया जाएगा। 11 फरवरी के आसपास कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। कहा जिस उत्साह से उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा ख्याल रखेगें। यहां विधायकों के अलावा निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, मनोज शुक्ला, शैलेन्द्र रघुवंशी, नीलिमा सिंह चौहान, कुलदीप भदौरिया, राजा सिंह कछवाह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें