Fatehpur News: राजस्थान के बिरला मंदिर बाड़ा से जगमगाएगा मैदान

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News: बिंदकी में 82वें दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। करीब 31 लाख रुपये की लागत से राजस्थान के जयपुर स्थित बिरला मंदिर जैसा बाड़ा बनाया जा रहा है। नगर पालिका मैदान का समतलीकरण, सफाई और मार्गों की मरम्मत कर रही है। प्रमुख रास्तों पर 15 स्वागत द्वार और रोशनी की व्यवस्था होगी। दशानन का पुतला कानपुर में तैयार किया जा रहा है।

Fatehpur News: राजस्थान के बिरला मंदिर बाड़ा से जगमगाएगा मैदान

Fatehpur News: बिंदकी। बिंदकी दशहरा महोत्सव को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए मेला कमेटी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मेला मैदान के समतलीकरण का काम जोरों पर है, कारीगर भव्य गेट निर्माण के साथ सजावट में जुटे हुए। मेला मैदान से राजस्थान के बिरला मंदिर बाड़ा तैयार किया जा रहा है। मेला का भव्यता देने में करीब 31 लाख रुपये खर्च होगा। ऐतिहासिक महोत्सव के संस्थापक पंडित रामेश्वर तिवारी अखबार बांटने का काम करते थे और पूरे वर्ष की एकत्र रद्दी की बिक्री करके सर्राफा बाजार स्थित श्रीहनुमान मंदिर में रामलीला का आयोजन कराते थे। आधुनिक दौर में मंचन, कार्यक्रम और बाड़ा की साज सज्जा में अनेकों बदलाव हुए।

82वें वर्ष की अध्यक्षता शिवम उर्फ प्रमोद परिहार कर रहे हैं। इस बार मेला में 31 लाख के खर्च से राजस्थान के जयपुर स्थित बिरला मंदिर का बाड़ा तैयार हो रहा है। इसके पूर्व राममंदिर, जगन्नाथपुरी, उज्जैन महाकालेश्वर और काशी रूपी बाड़ा तैयार कराया जा चुका है। मेला शुभारंभ के आज से पांच दिन शेष है, जिसको लेकर मैदान में अब नगर पालिका की टीम समतलीकरण, सफाई और मार्ग दुरूस्तीकरण में जुट गई है। इसके साथ ही प्रमुख मार्गो में 15 गेट और लाइटिंग के लिए बल्लियां तेजी के साथ लगाई जा रही है। मेला कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि दशानन का पुतला कानपुर में कारीगरों के द्वारा तैयार किया जा रहा है। दहन से एक दिन पूर्व मैदान में खड़ा करा दिया जाएगा। बताया कि बारिश के चलते कदम उठाया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: राजस्थान के बिरला मंदिर बाड़ा से जगमगाएगा मैदान