Fatehpur News: भाकियू अरा की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
Fatehpur News: हथगाम और असोथर ब्लाक में भाकियू अराजनैतिक की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने गंदगी और अन्ना पशुओं की समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बात की गई। नई ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति और ट्रैक्टर तिरंगा रैली पर भी चर्चा हुई।

Fatehpur News: हथगाम/असोथर। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाली भाकियू अराजनैतिक की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं से निजात को ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की गई। हथगाम ब्लाक में आयोजित बैठक में संजय तिवारी ने कहा कि सफाई कर्मी समय पर गांवों में काम नहीं कर रहे हैं। कूंधन, सरौली, खरकपुर, केशवपुर मेलहैया, पूरे अधारी आदि गांव में अन्ना पशुओं से निजात दिलाने एवं पशुओं को गौशाला ने भेजे जाने से समस्याएं हो रही है, ग्रामीणों को नलों से शुद्ध पानी भी नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने एसडीओ को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन ग्राम पंचायत अधिकारी को सौंपा।
यहां पर अजय प्रजापति, रवि मौर्य, लव कुश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं असोथर ब्लाक में आयोजित बैठक में दिनेश सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रेमचंद विश्वकर्मा को जमलामऊ और संकठा को जानिकपुर का ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही 15 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाले जाने पर भी चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया गया। इस मौके पर प्रमोद सिंह, अजय सिंह, नरसिंह , कैलाश चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।


