बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता के खिलाफ मुखर हुआ बजरंग दल
Fatehpur News - फतेहपुर में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने विकृत जिहादी मानसिकता और अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले में रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में बताया गया कि लव जिहाद और अवैध लैंड जिहाद से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

फतेहपुर। बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता और अवैध कब्जों के विरुद्ध बजरंग दल के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेज कर मामले में रोक लगाए जाने की मांग की गई। शहर के पटेल नगर चौराहे में शुक्रवार को दोपहर बाद बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बैनर स्लोगन के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में नासिक जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यवसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।
वहीं हिन्दू कन्याओं का शारीरिक शोषण हो रहा है। इसके अलावा अवैध लैंड जिहाद में देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है। इसके अलावा अपवित्र खानपान, हिंदू परिवारों का उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। मांग की गई कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


