आज 1632 अभ्यर्थी देंगे बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026-28 आज दो पालियों में चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। डीएम निधि गुप्ता ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कुल 1632 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, और परीक्षा केंद्रों में सघन तलाशी का प्रावधान है।

आज 1632 अभ्यर्थी देंगे बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

फतेहपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026-28 आज यानि 31 मई को दो पालियों में चार परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इसको लेकर डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिले में चार विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां परीक्षा के लिए कुल 1632 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने कहा परीक्षा को नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट व्यवस्थाओं को जांच लें। सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहाकि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में कोई भी फोटो कापी, साइबर कैफे आदि की दुकानें परीक्षा के दिन न खुली रहे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी भी कराएं। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मचारी से ही कराई जाए। वहीं डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा चार केंद्रों में प्रथम पाली 9:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 2:00 बजे से 5: 00 बजे तक होगी.

दोनों पाली में देनी होगी परीक्षा

परीक्षा 31 मई को दो पाली में प्रथम प्रश्न पत्र सुबह नौ से 12 व द्वितीय पाली द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर दो बजे से शाम तीन बजे तक होगी। अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्रों में विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन केंद्रों पर होगी बीएड की परीक्षा

शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय, पीएश्री राजकीय इंटर कालेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज, और महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां पर सीसीटीवी कैमरों एवं मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी।

सामान्य प्रश्न

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कब आयोजित की गई?
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026-28 आज यानि 31 मई को आयोजित की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।