मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Fatehpur News - खखरेरू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देना था। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

खखरेरू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और मानसिक रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देना था। स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी ने किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और वह समय रहते उपचार के लिए आगे आते हैं। वहीं मनोचिकित्सक डा कीर्ति, डिप्टी सीएमओ (एनसीडी नोडल) डा.आरके वर्मा व उनकी टीम भी मौजूद रही।
डा कीर्ति ने मानसिक रोगों के लक्षणों और उनके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर इलाज और सही परामर्श मिलने पर मानसिक रोगों से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। कार्यक्रम में अधीक्षक डा राजू राव सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


