एक दिन पूर्व दोपहर में घर में किशोरी को अकेला देख एक युवक छत के रास्ते से घुस गया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने पर युवक उसके कपड़े फाड़कर भाग निकला। मामले में युवक के घरवालों ने समझौता करने का दबाव बनाया लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार दोपहर घर में अकेली थी। किशोरी को अकेला देख पड़ोस का रहने वाला मुकेश कुमार छत के रास्ते घर पर घुस गया और छेड़छाड़ करते हुए जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन किशोरी के चिल्लाने पर मनोज सफल नहीं हो सका। इस दौरान मनोज ने किशोरी की पिटाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए। भागते हुए उसने धमकी भी दी। मामले की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो मनोज के पक्ष से करीब दर्जन भर लोगों ने शनिवार को किशोरी के घर पर चढ़ाई कर दी और समझौता करने का दबाव बनाया। किशोरी के परिजनों ने मना कर दिया तो जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की भी परिजनों ने तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज कर मनोज की गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।