मंगेतर संग गई युवती से दुष्कर्म की कोशिश, कोतवाल लाइन हाजिर

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। तीन युवक युवती और उसके मंगेतर को बंधक बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और एक फरार आरोपी पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

मंगेतर संग गई युवती से दुष्कर्म की कोशिश, कोतवाल लाइन हाजिर

फतेहपुर, संवाददाता। मंगेतर संग घूमने गई युवती से दुष्कर्म की कोशिश में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं मामले में लापरवाही पर कोतवाल रमेश पटेल को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।बता दें कि थरियांव क्षेत्र के एक युवक ने आरोप लगाया कि 24 अप्रैल की सुबह वह अपनी मंगेतर के साथ खागा कोतवाली क्षेत्र के कुटीपर नहर पुलिया के पास था। तभी तीन युवक वहां पहुंचे और दोनों को डरा-धमकाकर जंगल की ओर ले गए।

युवकों ने दोनों को बंधक बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए। विरोध करने पर मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती को अलग ले जाकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपियों ने युवक के मोबाइल से यूपीआई के जरिए 2500 रुपये ललित नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद डरे सहमे दोनों ने 24 अप्रैल की रात 1076 पर शिकायत की और अगले दिन थाने पहुंचे। लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर रविवार को एसपी कैंप कार्यालय में गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि युवती अपने मंगेतर के साथ एक बाग में कुछ निजी समय व्यतीत कर रही थी। तभी वहां आरोपी ललित आया जिसने उन्हें देख लिया और उनकी वीडियो बनाने का प्रयास किया। उक्त युवक ने अपने दो अन्य साथियों बबलू और युवराज को भी वहां बुला लिया। इनमें से युवराज ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने खागा कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रभावी कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फरार अभियुक्त बबलू की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।