रंजिश में बाइक सवार पर चढ़ाई कार
Fatehpur News - फतेहपुर में एक युवक पर कार सवारों ने जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित वैभव मिश्रा ने आरोप लगाया कि उसे कचहरी से लौटते समय मारपीट का सामना करना पड़ा और फिर कार से टक्कर मारी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और पीड़ित ने एसपी से गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
फतेहपुर। कचहरी से लौट रहे बाइक सवार युवक पर कार सवारों ने कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। जिस पर पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बडवा निवासी वैभव मिश्रा ने बताया कि आठ दिसंबर को वह काम से खागा कचेहरी आया था, जहां अवनीश , अनुराग, और ब्रजेश ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी तरह जान बचाकर कोर्ट परिसर में शरण ली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सुरक्षित निकाल दिया, लेकिन जब वह अपने साथी के साथ बाइक से घर जा रहा था, तो आरोपियों ने रास्ते में अपनी कार से पीछा किया और जान से मारने की नियत से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को थाने ले आई। आरोप लगाया कि उसे रात भर थाने में बैठाए रखा। एक शिकायती पत्र में जबरन हस्ताक्षर करवाकर हलकी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




