Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsATS Seeks Detailed Reports of Madrasas in Fatehpur After Delhi Blasts
एटीएस आने की अफवाह से संचालकों में मचा रहा हड़कंप

एटीएस आने की अफवाह से संचालकों में मचा रहा हड़कंप

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में दिल्ली धमाकों के बाद एटीएस ने मदरसों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। इस कार्रवाई से मदरसा संचालकों और शिक्षकों में चिंता का माहौल है। एटीएस ने सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का रिकॉर्ड मांगा है, जिसमें छात्रों और शिक्षकों की जानकारी शामिल है।

Thu, 20 Nov 2025 11:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। दिल्ली धमाकों के बाद एटीएस द्वारा दोआबा के मदरसों का विस्तृत ब्योरा मांगे जाने की कार्रवाई ने जिले में भी हलचल बढ़ा दी है। एटीएस द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजे गए पत्र की जानकारी जैसे ही मदरसों तक पहुंची तो कई जगह संचालकों और शिक्षकों में अफवाहों के कारण चिंता का माहौल दिखाई दिया। गुरुवार को एटीएस के जिले में आने की चर्चा को लेकर मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कई मदरसा प्रबंधन कार्यालयों में इस बात की चर्चा रही कि कहीं एटीएस की टीम अचानक न आ जाए। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी टीम के आने की कोई जानकारी नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एटीएस ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का रिकॉर्ड मांगा है। इसमें छात्रों, शिक्षकों और संचालकों के नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पहचान विवरण और संस्थान का पूरा पता शामिल है। जिले में 111 मान्यता प्राप्त और 41 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हैं जिनमें लगभग दस हजार छात्र अध्ययनरत हैं। सभी मदरसों को तीन कार्यदिवस के भीतर यह जानकारी उपलब्ध करानी है, ताकि रिपोर्ट समय से एटीएस मुख्यालय भेजी जा सके। सूत्र बताते हैं कि जिले के मदरसे पूर्व में संदिग्ध गतिविधियों के चलते शक के दायरे में रहे हैं। यही कारण है कि एटीएस ने मदरसों का ब्योरा मांगा है।