Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsATS Investigation of Madrasas in Fatehpur After Delhi Car Bomb Blast
फतेहपुर में एटीएस ने मदरसों की जानकारी मांगी

फतेहपुर में एटीएस ने मदरसों की जानकारी मांगी

संक्षेप:

Fatehpur News - दिल्ली में कार बम धमाके के बाद फतेहपुर में एटीएस ने मदरसों की जांच शुरू कर दी है। यूपी एटीएस ने जिले के मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। फतेहपुर में 111 मान्यता प्राप्त और 41 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हैं, जिनमें लगभग दस हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

Thu, 20 Nov 2025 09:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर, संवाददाता। दिल्ली में कार बम धमाके के बाद फतेहपुर में एटीएस (आतंक विरोधी दस्ता) ने मदरसों की जांच शुरू कर दी है। यूपी एटीएस की प्रयागराज यूनिट ने जिले में संचालित मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एटीएस का पत्र मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। बता दें कि फतेहपुर में वर्तमान में 111 मान्यता प्राप्त और 41 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हैं। मान्यता प्राप्त मदरसों में छह मदरसे वित्तपोषित हैं। इन मदरसों में करीब दस हजार छात्र अध्ययनरत हैं। वित्तपोषित मदरसों में करीब 88 शिक्षक हैं, जबकि अन्य मदरसों में करीब 725 शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एटीएस ने प्रत्येक मदरसे का सत्यापित रिकॉर्ड, पते की पुष्टि, स्टाफ-स्टूडेंट और वित्तीय लेनदेन का डाटा मांगा है। पत्र मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संबंधित सभी मदरसों को नोटिस भेजकर तीन दिनों में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली धमाके के बाद एटीएस ने राज्यभर में संवेदनशील संस्थानों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बढ़ाई है। फतेहपुर में बड़े पैमाने पर संचालित मदरसों को देखते हुए प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरत रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत साहू ने बताया कि सभी मदरसों को निर्धारित प्रारूप में डाटा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। रिपोर्ट संकलित कर समय से एटीएस मुख्यालय भेजी जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त मिल चुके हैं मदरसे फतेहपुर में संचालित कुछ मदरसे पूर्व में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त मिल चुके हैं। अवैध धर्मांतरण के मामले में जेल में सजा काट रहा मास्टरमाइंड मौलाना उमर गौतम का संबंध जिले के कई मदरसों से था। वह मदरसों में तकरीरें करने जाता था। वहीं केरल से एटीएस द्वारा गिरफ्तार अंदौली निवासी मोहम्मद रजा भी गांव स्थित मदरसे से पढ़कर आतंकी गतिविधियों में गिफ्त हुआ था। ---------------------- हमीरपुर-महोबा के मदरसों की जानकारी एटीएस ने मांगी हमीरपुर और महोबा में संचालित मदरसों की जानकारी एटीएस ने मांगी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को पत्र भेज मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों का डाटा देने के लिए कहा गया है। बुधवार को पत्र मिलते ही विभाग ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।