वार्षिकोत्सव में परिषदीय बच्चों ने मचाया धमाल

Feb 09, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार लोधी ने अभिभावकों से बच्चों के नामांकन की अपील की। कार्यक्रम में नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव में परिषदीय बच्चों ने मचाया धमाल

फतेहपुर। भिटौरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि साबित कर दिया कि हम भी कांवेंट स्कूलों के बच्चों से कम नहीं हैं। बच्चों की प्रतिभा पर मौजूद लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। दीप प्रज्जवलन के बाद शुरू हुए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, गीत एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान बद्री प्रसाद एवं भाजपा नेता महेंद्र कुमार लोधी रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका गर्विता सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार लोधी ने सभी अभिभावकों से अपील की कि शिक्षा से बच्चों का भविष्य बनाया जा सकता है। इसलिए अपने-अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर में उनका नामांकन अवश्य कराएं। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं की भी सराहना भी की। विद्यालय स्टाफ में सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार रावत, शिक्षामित्र लालमढ़ी एवं शिक्षामित्र ललिता देवी व्यवस्था में लगे रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।