वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
Feb 28, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News - नवाबगंज उर्फ निजामुद्दीनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। बच्चों ने नाटक और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोहा। प्रधान रामू सिंह ने उत्कृष्ट बच्चों को प्रमाण पत्र सौंपे। इस अवसर पर अभिभावक भी मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

छिवलहा। क्षेत्र के नवाबगंज उर्फ निजामुद्दीनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव हुआ। जिसमें बच्चों ने नाटक गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनमोहा। लोगों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट बच्चों को प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथि प्रधान रामू सिंह ने सौंपे। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार सोनी, रमाशंकर, आकाश गुप्ता, सर्वेश कुमार, सुषमा साहू, पुष्पा देवी, प्रभादेवी, वैशाली समेत अन्य तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


