परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की तैयारियां तेज
Fatehpur News - फतेहपुर में परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी और 20 मार्च तक चलेगी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तीन सदस्यीय समिति द्वारा तैयार किए जाएंगे। सभी स्कूलों में 14 मार्च तक प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। परिणाम 30 मार्च को घोषित किए जाएंगे और अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर स्कूल महानिदेशक के आदेश जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। प्रश्नपत्रों को तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। डायट से तीन सदस्यीय कमेटी की निगरानी में प्रश्नपत्रों को तैयार किया जाएगा। 14 मार्च से सभी स्कूलों में प्रश्नपत्रों को भेजा जाएगा। 20 मार्च को परीक्षा संपन्न होगी। जिले में 2123 परिषदीय स्कूलों में करीब 1.50 लाख बच्चे पढाई करते हैं। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है, जो 20 मार्च तक परीक्षाएं संपन्न होंगी।
परीक्षा दो पालियों में पहली पाली की परीक्षा साढे़ नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न साढ़े बारह बजे से ढ़ाई बजे तक होगी। वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने के बाद विभागीय अधिकारी परीक्षा की तैयारी को लेकर जुट गए हैं। बीएसए ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च तक स्कूलों में प्रश्न पत्र सहित परीक्षा संबंधित सभी सामग्री पहुंचा दी जाएगी।वार्षिक परीक्षाएं संपन्न होने के बाद 30 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित करते समय अभिभावकों को भी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी। इसके लिए सभी स्कूलों में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों के अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


