मेधावियों की चहक से महक उठी महर्षि की बगिया
Fatehpur News - फतेहपुर में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। मेधावियों के चेहरे खिल उठे और उन्हें पुरस्कृत किया गया। नर्सरी से 11वीं तक के छात्रों का परिणाम सामने आया, जिसमें कई छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने कहा कि बचपन ही भविष्य को बेहतर बनाने का सही समय है।

फतेहपुर। वार्षिक परीक्षाओं के बाद अब परिणाम परिणाम घोषित करने का सिलसिला चल रहा है। शनिवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित शहर के महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। नर्सरी से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित किया गया। मुख्य अतिथि जिला जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्या आरती गुप्ता, अनुराग श्रीवास्तव रहे। प्री प्राइमरी वर्ग में अद्विजा शुक्ला, भाव्या कियाना, बलबीर कार्तिकेय, अपूर्व, दिव्य शिवहरे, रक्षिता युग, वामिका शुक्ला वारूनी व अथर्व रहे।
वहीं प्राइमरी में आदया मिश्रा, प्रानवी, अमिता, प्रभा, रिद्धिमा, वेदांशी, आनियां, पल्लवी, काव्या, शगुन, मृत्युन्जय, मिष्टी सचान, सूर्यांश स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में एवन पाल, उज्जवल, आन्या, आर्यन, राज वंशिका, जिज्ञासा, इशिता उमराव, वेदान्त शुक्ला, प्रिन्स कुशवाहा, अभिनय, अंशिका, रिद्धिमा आदि अव्वल रहे। सीनियर वर्ग में हर्ष, विश्वेष, आशुतोष अरनव दीक्षित, इजना हयात, श्रिनी सिंह, मैत्रेय सिंह, अनिता शुक्ला सिद्धार्थ अनवेशा वैष्णवी अग्रहरी हुश्ने इश्मा जारिया हुसेन, शाम्भवी आदि प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य पीके त्रिपाठी ने बचपन ही भविष्य को बेहतर बनाने का अच्छा समय होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


