Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsAllegations of Voter List Manipulation Against Election Commission and BJP in Bindki
मतदाता सूची में पीडीए के अधिक काटे गए वोट

मतदाता सूची में पीडीए के अधिक काटे गए वोट

संक्षेप:

Fatehpur News - बिंदकी में समाजवादी पार्टी के नेता रामेश्वर दयालू ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के मतदाता सूची से अधिक वोट काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना प्रशिक्षित बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची की पुनरीक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर आरोप लगाया कि वे वोटरों को गलत श्रेणी में डाल रहे हैं।

Dec 22, 2025 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

बिंदकी। दलितों पिछड़ों व अल्पसंख्यकों यानी पीडीए के मतदाता सूची से अधिक वोट काटे गए है। एसआईआर का बगैर प्रशिक्षण के बूथ लेवल अफीसरो के माध्यमसे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य कराया गया। विलुप्त मतदाता की सूची अंग्रेजी में है, जो भाषा ग्रामीण नहीं जानते है। यह बात समाजवादी पार्टी के रामेश्वर दयालू ने प्रेसवार्ता में कही। सोमवार को रामलीला मैदान स्थित आवास में सपा नेता ने प्रेसवार्ता में कहा कि चुनाव आयोग व भाजपा के इशारे पर पीडीए के अधिक वोट काटे गए। बिंदकी विधानसभा की विलुप्त मतदाताओं की सूची दिखाते हुए कहा कि 1458 पन्नों की सूची है, पचास हजार मतदाता विलुप्त हुए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप लगाया कि बगैर प्रशिक्षित बीएलओ द्वारा एसआईआर के अधूरे फॉर्म भरे गए। अनट्रेसेबल या फिर अब्सेंट दिखाया गया, ऐसे मतदाता दूसरी कैटेगरी में चले गए। ऐसे मतदाताओं की सूची बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं दी गई है। जहां पर गड़बड़ी होगी, सूची तैयार कर रिटर्निंग ऑफिसर चुनाव आयोग को दिया जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो सपा चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने अंग्रेजी की सूची को हिंदी और एसआईआर ठीक से कराने की मांग रखी। वोटर लिस्ट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। प्रेसवार्ता में सपा के शिव शंकर यादव, महंगू निषाद तथा इमरान नेता रहे।