ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरएडीजी पीएसी ने जानी जवानों की समस्याएं

एडीजी पीएसी ने जानी जवानों की समस्याएं

पीएसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी पीएसी ने मंगलवार को सम्मेलन कर जवानों की समस्याओं को सुना। वहीं एक जवान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण भी किया। वहीं उन्होंने कार्यालय व...

एडीजी पीएसी ने जानी जवानों की समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरTue, 20 Nov 2018 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

पीएसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी पीएसी ने मंगलवार को सम्मेलन कर जवानों की समस्याओं को सुना। वहीं एक जवान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण भी किया। वहीं उन्होंने कार्यालय व बैरिक भ्रमण कर पीएसी की स्थिति का जायजा लिया।

एडीजी पीएसी आरके विश्वकर्मा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक पीएसी पहुंच गए। उनके इस औचक निरीक्षण से अधिकारियों में अफरा-तफरी सा माहौल हो गया। उन्होंने पीएसी के जवानों की समस्याओं को जानने के लिए ग्राउंड में एक सम्मेलन का आयोजन किया। जहां उन्होंने एक-एक कर सभी जवानों की समस्याओं को सुना और गहनता से जल्द निस्तारण की बात कही। इस दौरान जवान रवीन्द्र कुमार उपाध्याय ने अपने ट्रांसफर की समस्या को उनके समक्ष रखा तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया में कार्यालय में पहुंचकर पीएसी की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बैरिक भ्रमण पर निकले तो उन्होंने जिम्मेदारों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आरटीसी की मीटिंग भी की गई, जहां प्रशिक्षण दे रहे शिक्षकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। करीब दो घंटे के औचक निरीक्षण के बाद वह वापस इलाहाबाद के लिए निकल गए। इस दौरान सेना नायक ओमप्रकाश, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, सूबेदार अरविन्द कुमार रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें