अतिक्रमण हटाने के दौरान ईंट गिरने से महिला सिपाही घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

बिंदकी के हाफिजपुर हरकरण गांव में तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान एक महिला सिपाही घायल हो गई। जेसीबी से दीवार गिराते समय ईंट उसके सिर पर गिर गई। घायल सिपाही को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है, और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान ईंट गिरने से महिला सिपाही घायल

बिंदकी। क्षेत्र के हाफिजपुर हरकरण गांव में शुक्रवार शाम तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान हादसा हो गया। जेसीबी से अवैध निर्माण गिराए जाने के समय दीवार की ईंट गिरने से ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही घायल हो गई। घायल सिपाही को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है। गांव में तालाब की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई नायब तहसीलदार रचना यादव, कानूनगो भोला प्रसाद और लेखपाल कौशल पटेल की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ चल रही थी। गांव के एक व्यक्ति ने तालाब की भूमि पर पक्की ईंट और कच्चे गारे से दीवार खड़ी कर टीनशेड डाल रखा था।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जेसीबी से निर्माण गिराया जा रहा था। इसी दौरान खजुहा चौकी में तैनात महिला सिपाही प्रतिमा मौके पर ड्यूटी कर रही थीं। जेसीबी की टक्कर लगने से दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और ईंट महिला सिपाही के सिर पर जा लगी। हादसे में वह घायल हो गईं। घायल सिपाही को मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।