ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरबाइक फिसलने से गिरे युवक ने तोड़ा दम

बाइक फिसलने से गिरे युवक ने तोड़ा दम

फतेहपुर। हिन्दुस्तान संवाद किसी काम से शहर आया एक युवक गांव वापस लौटते समय...

बाइक फिसलने से गिरे युवक ने तोड़ा दम
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरMon, 28 Dec 2020 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। हिन्दुस्तान संवाद

किसी काम से शहर आया एक युवक गांव वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। चौफेरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक फिसलने से अनियंत्रित हो गई। जिससे गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के भगला का पुरवा गांव निवासी नवीन रैदास गांव में खेती किसानी करता था। बताया जा रहा है कि दोपहर में बाइक से वह किसी काम से शहर आया था। शहर से काम निपटाकर वह शाम को गांव वापस जाने के लिए निकला था तभी वह चौफेरवा के पास ही पहुंचा था कि तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। जिसमें नवीन काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसा देख लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें