राष्ट्रकवि सोहन लाल द्विवेदी की प्रतिमा पर बरसे फूल
Fatehpur News - फतेहपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राष्ट्रकवि पं सोहनलाल द्विवेदी की 121वीं जयंती मनाई गई। समारोह में उनके परिजनों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी प्रसिद्ध रचनाओं को गुनगुनाया। इस बार होली के कारण कवि सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है।

फतेहपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में देशभक्ति का जज्बा और शब्दों से ऊर्जा भरने वाले दोआबा के लाल पद्मश्री राष्ट्रकवि पं सोहनलाल द्विवेदी की 121वीं जयंती मनाई गई। परिजन, रिश्तेदार से लेकर समाजसेवी और संभ्रांत नागरिकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जहां उनकी अनेकों रचनाओं की प्रख्यात पंक्तियों को गुनगुनाया। बिंदकी तहसील के सिजौली गांव में जन्मे देश के महान कवियों में शुमार राष्ट्रकवि पं सोहनलाल द्विवेदी की 121वीं जयंती वाचनालय पुस्तकालय में मनाई गई। जहां पौत्री आकांक्षा द्विवेदी, पौत्र मुकेश द्विवेदी समेत परिजन, रिश्तेदारों के अलावा अध्यक्ष राधा साहू, रामकुमार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, सुल्तान सिंह, लक्ष्मी चंद ओमर, स्वाति ओमर, अरुण द्विवेदी, कल्लू शुक्ला, छोटे सहित तमाम लोगों ने राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित करते हुए उनकी जयंती मनाई गई।
जहां पर उनकी भैरवी, युगावतार, भारत जैसी अनेकों प्रख्यात रचनाओं की पंक्तियों के माध्यम से व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। यहां पर पूर्व चेयरमैन मन्नालाल सोनकर, दीपक कश्यप, दिनेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।प्रतिवर्ष पांच मार्च को राष्ट्रकवि पं सोहनलाल द्विवेदी की जयंती के अवसर पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस दफा होली पर्व के कारण कवि सम्मेलन को आगे बढ़ा दिया गया है। 122वी जयंती मनाने के बाद भी कवि सम्मेलन पर संशय बना है। जिसको लेकर पौत्र ने बताया कि पूर्व हो चुका है, अधिकारियों से मुलाकात कर समय तय किया जाएगा। इसके बाद आयोजन होगा, माना जा रहा है कि इसी सप्ताह में आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


