ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरट्रक की चपेट में आए सगे भाई, एक की मौत

ट्रक की चपेट में आए सगे भाई, एक की मौत

ससुराल से शुक्रवार रात कानपुर जाने के लिए निकले दो सगे भाई हादसे का शिकार हो गए। गोधरौली के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को सदर...

ट्रक की चपेट में आए सगे भाई, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSat, 17 Aug 2019 10:57 PM
ऐप पर पढ़ें

ससुराल से शुक्रवार रात कानपुर जाने के लिए निकले दो सगे भाई हादसे का शिकार हो गए। गोधरौली के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।

कानपुर शहर के किदवई नगर निवासी सुजीत गौतम की ससुराल बकेवर में है। परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व ही वह अपनी ससुराल पहुंचा था। जहां एक दिन बाद उसका भाई जीतेन्द्र भी पहुंच गया था। शुक्रवार रात करीब दस बजे दोनों भाई बाइक से कानपुर जाने के लिए निकले थे। दोनों गोधरौली के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं जीतेन्द्र को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें