ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजरदोजी की दस रुपए बढ़ाई गई नफरी

जरदोजी की दस रुपए बढ़ाई गई नफरी

जरदोजी कारोबार से मजदूरों का मोहभंग होता देख जरदोजी व्यापार मंडल भी सोचने पर मजबूर हुआ। जरदोजी कारोबारियों ने प्रतिवर्ष दस रुपए नफरी बढ़ाए जाने का फैसला लिया। वहीं जीएसटी के कारण हो रहे उत्पीड़न को...

जरदोजी की दस रुपए बढ़ाई गई नफरी
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 23 Dec 2017 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

जरदोजी कारोबार से मजदूरों का मोहभंग होता देख जरदोजी व्यापार मंडल भी सोचने पर मजबूर हुआ। जरदोजी कारोबारियों ने प्रतिवर्ष दस रुपए नफरी बढ़ाए जाने का फैसला लिया। वहीं जीएसटी के कारण हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए एक कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया गया है।

मऊदरवाजा स्थित जरदोजी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर एक बैठक हुई जिसमें कई फैसले लिए गए। जरदोजी के व्यापार पर संकट के बादल कम होते नहीं दिख रहे हैं। जहां एक ओर जरदोजी का कार्य मंदी की मार झेल रहा है तो वहीं जीएसटी से बड़ी कठिनाइयों से व्यापारी जूझ रहा है। व्यापारियों की इसके चलते मुसीबत बढ़ गई है। शनिवार को जरदोजी व्यापार मंडल की एक बैठक हुई जिसमें व्यापारियों का दर्द साफ तौर पर झलका। व्यापारियों ने कहा कि उनका जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है जो बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। जरदोजी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो दिल्ली से संबद्ध होगी। कमेटी व्यापारियों के हितों में हक की लड़ाई लड़ेगी।

नगर अध्यक्ष हाजी अतीक अहमद पप्पू भाई ने कहा कि सभी व्यापारी अपना लेखा जोखा बराबर रखें और टैक्स समय पर जमा करें। ेअगर इसके बाद भी कोई उत्पीड़न करता है तो कमेटी उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि नफरी पर दस रुपए बढ़ा दिए गए हैं और अक्तूबर महीने में यह प्रतिवर्ष बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर पूर्ण प्रकाश शुक्ला, बंटी सरदार, आकिल खां, मतीन खां, जुबैर अंसारी, आफाक अंसारी, राजीव अग्रवाल, शादाव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें