जहर पीने वाले युवक की अस्पताल से छुट्टी

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - या है। कमरूद्दीननगर निवासी प्रवेश के परिजनों से भूमि विवाद को लेकर पूर्व में मारपीट हो गयी थी। इस मामले में दूसरे पक्ष केया है। कमरूद्दीननगर निवासी प्

जहर पीने वाले युवक की अस्पताल से छुट्टी

कंपिल, संवाददाता। तीन दिन बाद जहर पीने वाले युवक की अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी। गुुरुवार की शाम घर पहुंचे पीड़ित ने दूसरे पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया है। कमरूद्दीननगर निवासी प्रवेश के परिजनों से भूमि विवाद को लेकर पूर्व में मारपीट हो गयी थी। इस मामले में दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया था। सोमवार को अपने परिजनों के साथ प्रवेश थाने पहुंचा था और कार्रवाई न होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जहां से पहले उसे सीएचसी फिर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। प्रवेश की हालत में सुधार होने पर गुरुवार की शाम छुट्टी कर दी गयी।

उसने बताया कि पुलिस विपक्ष के एक व्यक्ति को पकड़कर ले गयी थी जिसे कुछ ही देर बाद छोड़ दिया गया था।आरोपितों की संख्या 30 से 35 है। उसने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग अभी भी धमकी दे रहे हैं। जिससे परिवार में डर का माहौल है। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने इस मामले मे कहा कि दबाव बनाने के लिए ऐसे आरोप लगाये जा रहे हैं। जहर पीने वाले युवक की अस्पताल से छुट्टीपीड़ित ने दूसरे पक्ष पर धमकाने का लगाया आरोप

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।