ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहाईवे पर पड़ा मिला युवक का शव

हाईवे पर पड़ा मिला युवक का शव

इटावा बरेली हाईवे पर उजरामऊ गांव के नजदीक एक युवक का शव पड़ा पाया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। रविवार रात दस बजे के बाद पुलिस को खबर दी गई कि हाईवे पर उजरामऊ...

हाईवे पर पड़ा मिला युवक का शव
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 12 Feb 2018 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

इटावा बरेली हाईवे पर उजरामऊ गांव के नजदीक एक युवक का शव पड़ा पाया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। रविवार रात दस बजे के बाद पुलिस को खबर दी गई कि हाईवे पर उजरामऊ गांव के निकट एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आस पास के लोगों को एकत्र कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। पर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सफेद शर्ट, जींस की पेंट, नीले कलर की गर्म बनियान पहने हुए है। दाहिने कान में पीली धातु की कोई चीज व काले धागे में ताबीज पहने है। उम्र करीब 30 वर्ष के आस पास की है। वहीं युवक का पोस्टमॉर्टम हुआ। इसमें एक्सीडेंट से मौत होना बताया गया है। राजेपुर थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही शव की शिनाख्त हो जाएगी। आस पास के लोग अभी कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें