बाइक हटाने को लेकर विवाद, युवक को ट्रैक्टर से खींचकर पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - कंपिल के बिहारीपुर में बाइक खड़ी करने के विवाद पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। दबंगों ने उसे ट्रैक्टर से खींचकर हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक हटाने को लेकर विवाद, युवक को ट्रैक्टर से खींचकर पीटा

कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में सड़क पर बाइक खड़ी करने का विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। दबंगों ने युवक को ट्रैक्टर से खींचकर हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी ग्रीश शाक्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मंगलवार शाम वह कटिया से कंपिल आ रहा था। कंपिल चौराहा से पहले सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि यासीन व उसके दो अज्ञात बेटों ने ट्रैक्टर से खींचकर मारपीट की।

शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।