Farrukhabad Kannauj News: लकूला बिजली उपकेंद्र में एसएसओ को पीटा, फीडर बंद कर गुल कर दी बत्ती
Farrukhabad Kannauj News: र दी। घटना के दौरान युवक ने फीडर बंद कर दिए। इससे इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर कादरी गेट थार दी। घटना के दौरान युवक ने फीडर बंद कर दिए।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। लकूला बिजली उपकेंद्र में शुक्रवार रात फीडर के अंदर घूम रहे युवक को रोकना एसएसओ को भारी पड़ गया। आरोप हैं कि युवक ने मशीनों के पास पहुंचकर एसएसओ के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान युवक ने फीडर बंद कर दिए। इससे इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब 30 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। घटना रात करीब 11 बजे की है। लकूला उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे एसएसओ नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक युवक फीडर परिसर में घूम रहा था और मोबाइल पर बात कर रहा था।
बिजली का सामान चोरी होने की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने युवक से पूछा कि वह फीडर के अंदर कैसे आया है। इस पर युवक नाराज हो गया। एसएसओ के अनुसार युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। धमकी भी दी कि उसे कोई रोक नहीं पाएगा और वह रोज आएगा। मारपीट के दौरान युवक ने दो फीडर बंद कर दिए। स्थिति बिगड़ने पर एसएसओ ने सुरक्षा के लिए बाकी दो फीडर भी बंद कर दिए। इस तरह लकूला उपकेंद्र के कुल चारों फीडर बंद हो गए। उपकेंद्र से लालगेट, अंगूरीबाग, एनएकेपी और आवास विकास समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है। चारों फीडर बंद होने से इन इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसएसओ ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। करीब 30 मिनट बाद कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसएसओ से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने फीडरों को चालू कर आपूर्ति बहाल कर दी। एसएसओ नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लकूला उपकेंद्र से पहले भी कई बार बिजली का सामान चोरी हो चुका है। इसी वजह से रात ड्यूटी के दौरान परिसर में आने-जाने वाले लोगों को लेकर सतर्क रहना पड़ता है। उपकेंद्र पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में बाहरी व्यक्ति के फीडर परिसर में आने से कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। घटना के बाद लाइनमैन और अन्य बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने एसएसओ से पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बिजली कर्मचारियों ने उपकेंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है, ताकि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो।


