Farrukhabad Kannauj News: ऊफनाई गंगा में युवक ने लगाई छलांग, हो रही तलाश
Farrukhabad Kannauj News: द। ढाई घाट पर शुक्रवार शाम एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र

Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद।ढाई घाट पर शुक्रवार शाम एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के इनायतपुर पूरवा निवासी राजा ,भगवानपुर गांव में अपनी बहन के यहां आया था। शुक्रवार सुबह से वह अपने बहनोई के चचेरे भाई रामकुमार के साथ घूम रहा था। दोनों शाम को ढाई घाट पहुंचे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे राजा ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। अचानक उस के गंगा में कूदने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। ढाईघाट पर मौजूद बाबा रवींद्र दास ने गंगा में उतरकर उसको बचा लिया। उसे बाहर निकालने के बाद रामकुमार के सुपुर्द कर दिया गया।
दूसरी छलांग
पहली घटना के करीब एक घंटे बाद साढ़े छह बजे के आसपास राजा ने दोबारा गंगा में छलांग लगा दी। इस बार वह तेज बहाव में बहता चला गया और काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के इनायतपुर पुरवा निवासी राजा, भगवानपुर गांव में अपनी बहन के यहां आया था वो पहले गंगा में कूदा उसको बचा लिया गया बाद में दोबारा गंगा में कूद गया उसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। उसके परिजनों को भी जानकारी दी गई।


