ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचांद का दीदार कर पति की सलामती को होगी दुआ

चांद का दीदार कर पति की सलामती को होगी दुआ

फर्रुखाबाद, संवाददाता। करवाचौथ पर सुहागिनें बुधवार को अपने पति की सलामती की दुआएं...

चांद का दीदार कर पति की सलामती को होगी दुआ
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 01 Nov 2023 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद, संवाददाता।

करवाचौथ पर सुहागिनें बुधवार को अपने पति की सलामती की दुआएं करेंगी। पूरे दिन भूखे प्यासी रहने के बाद चांद का दीदार कर ही उपवास पूरा करेंगी। इसके साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगी। त्योहार को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन तैयारी की। करवाचौथ त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खासा मायने रखता है। इस त्योहार पर परंपरानुसार सुहागिने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। घर में रंगोली सजाकर पूजा अर्चना की परम्परा है। पूरे दिन भूखे प्यासे रहा जाता है और विधि विधान से कथा का श्रवण भी किया जाता है। त्योहार को लेकर महिलाएं बेहद उत्सुक हैं। नवविवाहिताओंं में त्योहार का बेसब्री से इंतजार है। शहर के कई मोहल्लों में करवाचौथ त्यौहार की खुशियां देखी गईं। नवविवाहिताएं ही नहीं हर उम्र की सुहागिनें परंपरानुसार अपना व्रत रखेंगी। शाम को चांद का चलनी से दीदार करने के बाद व्रत का परायण करेंगी। सिंधी समाज की महिलाएं सामूहिक रूप से करवाचौथ की पूजा अर्चना करेंगी। इसको लेकर भी तैयारी कर ली गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े