ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयोगाभ्यास में मुन्नालाल और चंद्रकांती ने बाजी मारी

योगाभ्यास में मुन्नालाल और चंद्रकांती ने बाजी मारी

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई में जिला स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता आयोजित हुई। वरिष्ठ प्रवक्ता दीवान सिंह यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राचार्य विजयपाल सिंह के निर्देशन में...

योगाभ्यास में मुन्नालाल और चंद्रकांती ने बाजी मारी
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 10 May 2019 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई में जिला स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता आयोजित हुई। वरिष्ठ प्रवक्ता दीवान सिंह यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राचार्य विजयपाल सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में 24 अध्यापकों ने भाग लिया। चयनित महिला और पुरुष शिक्षक 19 से 20 जून तक लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक की भूमिका श्याम सिंह, पंकज शर्मा, स्तुति यादव, दुर्गा वर्मा, आशीष कुमार, संजीव कटियार ने निभाई। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मुन्नालाल यादव ने पहला, वीरभान सिंह ने दूसरा, पुष्पराज सिंह ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में परतापुर तराई प्राइमरी स्कूल की चंद्रकांती ने पहला, बरौन की सपना ने दूसरा, ईमादपुर सोमवंशी की रेखा ने तीसरा स्थान पाया। कुलदीप यादव, मनीष यादव, आलोक यादव, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें